Published : 30 September, 2022
सितंबर को बच्चों में होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। बच्चों में यदि समय पर जांच हो जाए, तो ज्यादातर कैंसर का इलाज संभव है। पीडियाट्रिक कैंसर केयर सेंटर में शुमार दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर इंडस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर (आरजीसीआईआरसी) इस संबंध में जागरूकता लाने की दिशा में प्रयासरत है। लोगों में जागरूकता के उद्देश्य से आरजीसीआईआरसी ने फिटाथॉन के नाम से वॉक का आयोजन किया। 5 किमी लम्बी इस वॉक में 400 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें चाइल्डहुड कैंसर विजेता और उनका परिवार सहित डॉक्टर्स एवं स्वास्थ्यकर्मियों शामिल थे।
