Published : 6 September, 2022
कैंसर जागरूकता के लिए साइकिल रैली –
कैंसर से बचाव के लिए रविवार को महिला साइकिलिस्ट ने साइकिल रैली निकाली। राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित करीब 20 किमी साइकिल रैली में अभिनेत्री सयाली भगत भी शामिल हुई। रैली के दौरान स्तन कैंसर, सर्विक्स कैंसर और ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाए गए। ये तीनों महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाले कैंसर हैं। इन कैंसर से बचना और शुरुआत स्टेज पर इनकी स्क्रीनिंग संभव है। आरजीसीआईआरसी की निदेशक डॉ. गौरी कपूर ने कहा कि कैंसर के बढ़ते मामलों में तंबाकू, शराब के सेवन और खराब जीवनशैली की बड़ी भूमिका है।
