alarm RGCIRC, Niti Bagh alarm Emergency - 24/7 Book an Appointment Find a Doctor

क्या है टेलीसर्जरी? जिसकी मदद से डॉ. ने 40 किमी दूर बैठकर निकाल दिया प्रोस्टेट कैंसर का ट्यूमर, डिटेल में जानें सर्जरी का प्रोसेस

Published : 18 June, 2024


राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर (RGCIRC) के डॉक्टरों ने ‘मंत्रा’ नामक स्वदेशी रोबोट की मदद से एक 52 वर्षीय पेशेंट के पेशाब के नल में प्रोस्टेट कैंसर का सफल रिमोट ऑपरेशन किया। डॉ. सुधीर रावल और उनकी टीम ने इस तकनीकी प्रगति को महत्वपूर्ण मानते हुए टेलीसर्जरी के प्रस्तावित लाभों पर जोर दिया। यह तकनीक मरीजों को सुलभ इलाज दिलाने में मदद कर सकती है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां अनुभवी डॉक्टरों की कमी हो। इसके साथ ही, टेलीसर्जरी की लागत कम होने से यह और भी प्रभावी और सुलभ हो सकेगी।