alarm RGCIRC, Niti Bagh alarm Emergency - 24/7 Book an Appointment Find a Doctor

दैनिक जागरण – कैंसर मरीजों के लिए आइसीयू केयर महत्वपूर्ण

Published : 24 August, 2023


कैंसर के मरीजों को स्पेशलाइज्ड आईसीयू केयर की आवश्यकता होती है। कैंसर के इलाज में आईसीयू केयर या क्रिटिकल केयर की गुणवत्ता का व्यापक प्रभाव पड़ता है। राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट (आरजीसीआई) की एमआईसीयू की प्रमुख आंको क्रिटिकल केयर सोसायटी की अध्यक्ष डा. परवीन कौर ने यह बात कही। उन्होंने यह बात आंको क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने के लिए आरजीसीआई के साथ आंको क्रिटिकल केयर सोसायटी की ओर से आयोजित वार्षिक सम्मेलन में कही। सम्मेलन में टाटा मेमोरियल अस्पताल, अपोलो अस्पताल, सर गंगा राम अस्पताल, मेदांता के विशेषज्ञों ने इसमें हिस्सा लिया था।