alarm RGCIRC, Niti Bagh alarm Emergency - 24/7 Book an Appointment Find a Doctor

राष्ट्रीय सहारा – मेडिकल टूरिज्म में अब आएगी तेजी

Published : 4 July, 2023


देश में कैंसर केयर को लेकर मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत के प्रतिष्ठित राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर (आरजीसीआईआरसी) ने हर साल विदेश से आने वाले मरीजों की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए एक डेडिकेटेड इंटरनेशनल पेशेंट्स लाउंज स्थापित किया है। आरजीसीआईआरसी के सीईओ डीएस नेगी ने कहा, इंटरनेशनल पेशेंट्स लाउंज को कैंसर जैसी बीमारी के इलाज के लिए विदेश से आने वाले मरीजों एवं उनके सहायकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की अवधारणा के साथ बनाया गया है। इसके माध्यम से उन्हें भर्ती होने से लेकर डिस्चार्ज होने तक की सभी सुविधाएं एक ही जगह पर उपलब्ध कराई जाएंगी। हमारे करीब 7-10 प्रतिशत मरीज विदेश से होते हैं। इनमें बड़ी संख्या नेपाल, बांग्लादेश और भूटान जैसे पड़ोसी देशों की होती है। नेपाल के राजदूत ने की शिरकत : इंटरनेशनल पेशेंट्स लाउंज का उद्घाटन हाल ही में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा और भूटान के राजदूत मेजर जनरल वेटसॉप नामग्याल ने किया। इस दौरान आरजीसीआईआरसी के चिकित्सा निदेशक डा. सुधीर रावल और सभी वरिष्ठ कंसल्टेंट उपस्थित रहे । अस्पताल में भर्ती कई विदेशी मरीजों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने इस कदम की सराहना की। इससे मरीजों को सुविधा मिलेगी और उनका इलाज जल्दी शुरू हो सकेगा, जो कि कई गंभीर मामलों में बहुत जरूरी होता है। आरजीसीआईआरसी की मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. पिंकी यादव ने बताया कि रजिस्ट्रेशन, एडमिशन, बिलिंग आदि समेत सभी कागजी कार्य इसी लाउंज के माध्यम से होंगे और मरीजों को सीधे उनके रूम में पहुंचा दिया जाएगा। लाउंज में इंटरप्रेटर की सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। आरजीसीआईआरसी के 25 साल के सफर में करीब 14 हजार विदेशी मरीजों का इलाज किया गया है।