alarm RGCIRC, Niti Bagh alarm Emergency - 24/7 Book an Appointment Find a Doctor

सहारा समय LIVE : Brain Tumor अब लाइलाज बीमारी नहीं Brain Tumor अब लाइलाज बीमारी नहीं रह गई है। रेडिएशन, कीमोथेरेपी और सर्जरी के क्षेत्र में नई खोज से ब्रेन ट्यूमर का इलाज आसान हुआ है।

Published : 1 July, 2023


यहां तक कि बच्चों और युवाओं में अगर सही समय पर जांच हो जाए तो कैंसर कारक ब्रेन ट्यूमर का भी इलाज संभव है। वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे (World Brain Tumor Day) पर राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर (RGCIRC) के सीनियर कंसलटेंट एवं न्यूरो एंड स्पाइन सर्जरी के प्रमुख डॉ. आई सी प्रेमसागर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों पर ध्यान रखने की जरूरत है। सिरदर्द होना बहुत सामान्य बात है, लेकिन अगर अचानक सिरदर्द बहुत तेजी से होने लगा हो या सिरदर्द के स्वरूप में कोई बदलाव लगे तो यह ब्रेन ट्यूमर की चेतावनी हो सकता है।