alarm RGCIRC, Niti Bagh alarm Emergency - 24/7 Book an Appointment Find a Doctor

Rashtriya Sahara : बच्चों के कैंसर के 80% मामले इलाज योग्य

Published : 13 March, 2023


बच्चों में होने वाले कैंसर में इलाज की संभावना ज्यादा होती है। पिछले कुछ दशकों में इस क्षेत्र में व्यापक तरक्की हुई है और आज बच्चों में होने वाले कैंसर के 70 से 80 प्रतिशत मामले इलाज योग्य है। इलाज की संभावना केवल नई दवाओं के कारण ही नहीं बढ़ी है बल्कि विशेषतौर पर तैयार प्रोटोकॉल, बेहतर एंटीबायोटिक्स, एंटी फंगल दवाओं का विकास, ब्लड कंपोनेंट की उपलब्धता और मेडिकल एवं नर्सिंग से जुड़े लोगों के प्रशिक्षण से भी यह संभव हुआ है।

यह जानकारी आरजीकॉन 2023 की ऑर्गनाइजिंग चेयरपर्सन एवं राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर (आरजीसीआईआरसी) दिल्ली की डायरेक्टर पीडियाट्रिक हेमैटोलॉजी एंड ओंकोलॉजी डॉ. गौरी कपूर ने दी।