Published : 27 March, 2023
पानीपत। भारत जैसे देश में टेक्नोलॉजी का प्रयोग गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। साथ ही नई थेरेपी से कैंसर के एडवांस स्टेज में भी प्रभावी इलाज की संभावनाएं प्रबल हुई हैं। इन थेरेपी से न केवल कैंसर का इलाज आसान एवं तेज हुआ है, बल्कि शरीर पर न्यूनतम दुष्प्रभावों के साथ मरीज के लिए गुणवत्तापूर्ण जीवन भी सुनिश्चित हुआ है।
