Published : 6 September, 2022
कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों से बचने में शारीरिक सक्रियता का अहम योगदान हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए 200 से ज्यादा महिला साइकिलिस्ट ने शारीरिक सक्रियता वाली जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित साइक्लोथॉन ‘होप ऑन द व्हील्स’ में हिस्सा लिया। राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर (आरजीसीआईआरसी), नीति बाग (दक्षिणी दिल्ली) ने रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3011 के साथ मिलकर इस साइकिल रैली का आयोजन किया |
