Published : 2 November, 2022
नवीनतम हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत दिल्ली स्थित राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर आरजीसीआई ने भारत में विकसित पहले सर्जिकल रोबोट एसएसआई मंत्रा का प्राथमिक क्लीनिकल ट्रायल पूरा कर लिया है। इसके लॉन्च के समय से ही आरजीसीआई में मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुधीर रावल के दिशानिर्देश में इस रोबोटिक सिस्टम की प्रभाविता को परखा जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. सुधीर रावल ने कहा देश में नवीनतम टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन को विकसित करने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने की दिशा में आरजीसीआई सक्रिय सहभागिता के साथ देश में पहले सर्जिकल रोबोट को विकसित करने में मदद कर रहा है।
