Published : 29 April, 2022
राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर (आरजीसीआईआरसी) द्वारा राजधानी दिल्ली में अपनी वार्षिक अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आरजीकॉन 2022 का आयोजन किया। लगभग 2साल बाद भव्य स्तर पर आयोजित आरजीकॉन का यह 20वां संस्करण है, जिसकी थीम ‘फंटीयर्स इन यूरो- ओंकोलॉजी’ रखी गयी है। तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में इस बार कैंसर के इलाज के लिए मल्टीमोडल अप्रोच को देखते हुए मेडिकल ओंकोलॉजी, सर्जिकल ओंकोलॉजी और रेडिएशन ओंकोलॉजी मिलकर इसका संचालन किया। इसमें एम्स, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल सहित भारत एवं अन्य देशों के प्रतिष्ठित कैंसर केयर अस्पतालों के वरिष्ठ डॉक्टर्स ने विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया।
