Published : 8 May, 2023
एनेस्थेसियोलॉजिस्ट यानी निश्चेतना विशेषज्ञ की भूमिका को सही तरह से नहीं समझा जाता है। यहां तक कि रोगियों और अन्य लोगों द्वारा भी इसे कम करके ही आंका जाता है। हालांकि कैंसर जैसी बड़ी सर्जरी में एनेस्थेटिक मैनेजमेंट की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर (आरजीसीआईआरसी) में एनेस्थेसियोलॉजी के निदेशक डा. राजीव चावला ने कहा कि निरंतर शोध के परिणामस्वरूप कैंसर के मरीजों की जटिल जरूरतों को पूरा करने के लिए ओंको-एनेस्थेसियोलॉजी एक सुपर स्पेशिएलिटी की तरह विकसित हो रही है।
