alarm RGCIRC, Niti Bagh alarm Emergency - 24/7 Book an Appointment Find a Doctor

Hari Bhumi – दर्द प्रबंधन की तकनीक से कैंसर के मरीजों,की हो रही बेहतर देखभाल

Published : 2 May, 2023


दर्द का प्रबंधन और इलाज के दौरान देखभाल (पैलिएशन) से जुड़ी सेवाएं कैंसर के इलाज में नए उभरते स्तंभ की तरह हैं। बचाव और इलाज की तरह ही पैलिएशन से कैंसर का उपचार सुगम हुआ है। पैलिएटिव केयर में दर्द का प्रबंधन, बीमारी के लक्षणों का प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना और रेस्पाइट केयर (कुछ अवधि के लिए मरीज की देखभाल करना) आदि शामिल हैं। फरीदाबाद में नेशनल इंटीग्रेटेड जानकारी देते कैंसर स्पेशलिस्ट मेडिकल एसोसिएशन (एनआईएमए) द्वारा नीलम बाटा रोड स्थित एक होटल में आयोजित डॉक्टर्स कॉन्क्लेव में दक्षिणी दिल्ली नीति बाग स्थित कैंसर इंस्टीट्यूट (आरजीसीआई) के कंसल्टेंट इन चार्ज, पेन मैनेजमेंट, हॉस्पाइस केयर एंड पैलिएटिव मेडिसिन डॉ. सन्नी मलिक ने यह बात कही। इसी कॉन्क्लेव में आरजीसीआई नीति बाग की कंसल्टेंट, सर्जिकल ओंकोलॉजी डॉ. सीमा सिंह ने स्तन कैंसर से जुड़े कई मिथकों के बारे में जानकारी दी और डॉक्टरों को स्तनों को सुरक्षित रखते हुए कैंसर के इलाज के नए तरीकों के बारे में जानकारी दी।