alarm RGCIRC, Niti Bagh alarm Emergency - 24/7 Book an Appointment Find a Doctor

Navbharat Times : कैंसर के प्रति जागरुकता के लिए 200 महिलाओं ने निकाली साइकिल रैली

Published : 6 September, 2022


नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) कैंसर के प्रति जागरूकता का प्रसार करने के लिए 200 से ज्यादा महिलाओं ने रविवार को यहां साइकिल रैली निकाली। इसी के साथ लोगों को जोड़ों के नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) कैंसर के प्रति जागरूकता का प्रसार करने के लिए 200 से ज्यादा महिलाओं ने रविवार को यहां साइकिल रैली निकाली। इसी के साथ लोगों को जोड़ों के दर्द के प्रति जागरूक करने के लिए मैराथन का आयोजन किया गया।

एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि ‘‘होप ऑन द व्हील्स’ नाम से साइकिल रैली का आयोजन दक्षिण दिल्ली के नीति बाग में स्थित राजीव गांधी कैंसर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र (आरजीसीआईआरसी) ने ‘रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3011’ के साथ मिलकर किया।

विज्ञप्ति के मुताबिक, महिलाओं ने आरजीसीआईआरसी से 20 किलोमीटर की साइकिल रैली निकाली जिसमें अभिनेत्री सयाली भगत ने भी शिरकत की।

आरजीसीआईआरसी की चिकित्सा निदेशक डॉ. गौरी कपूर ने कहा, ‘कैंसर के बढ़ते मामलों में तंबाकू एवं शराब के सेवन और खराब जीवनशैली की बड़ी भूमिका है। विशेषतौर पर आलस्य वाली जीवनशैली इसका बड़ा कारण है।”