Published : 1 July, 2023
ब्रेन ट्यूमर अब लाइलाज बीमारी नहीं रह गई है, जैसा पहले सोचा जाता था । रेडिएशन, कीमोथेरेपी और सर्जरी के क्षेत्र में नई खोज से ब्रेन ट्यूमर का इलाज आसान हुआ है। यहां तक कि बच्चों और युवाओं में अगर सही समय पर जांच हो जाए तो कैंसर कारक ब्रेन ट्यूमर का भी इलाज संभव है। वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे के मौके पर राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर (आरजीसीआईआरसी) के सीनियर कंसल्टेंट एवं न्यूरो एंड स्पाइन सर्जरी के प्रमुख डॉ. आईसी प्रेमसागर ने यह बात कही ।
