alarm RGCIRC, Niti Bagh alarm Emergency - 24/7 Book an Appointment Find a Doctor

Pioneer : चाइल्डहुड कैंसर जागरुकता को वॉक का आयोजन

Published : 30 September, 2022


पायनियर समाचार सेवा । फरीदाबाद सितंबर को बच्चों में होने वाले कैंसर के प्रति जागरुकता माह के रूप में मनाया जाता है। बच्चों में यदि समय पर जांच हो जाए, तो ज्यादातर कैंसर का इलाज संभव है। देश के सबसे बड़े एवं स्पेशलाइज्ड पीडियाट्रिक कैंसर केयर सेंटर में शुमार दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर इंडस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर (आरजीसीआईआरसी) इस संबंध में जागरूकता लाने की दिशा में प्रयासरत है। लोगों में जागरूकता के उद्देश्य से आरजीसीआईआरसी ने फिटाथॉन के नाम से वॉक का आयोजन किया। 5 किमी लम्बी इस वॉक में 400 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें चाइल्डहुड कैंसर विजेता और उनका परिवार सहित डॉक्टर्स एवं स्वास्थ्यकर्मियों शामिल थे।