Published : 24 June, 2023
कैंसर के इलाज के नए तरीकों और नई दवाओं से मरीजों को पहले की तुलना में बहुत बेहतर नतीजे मिल रहे हैं। देश के अग्रणी कैंसर केयर सेंटर राजीव गांधी कैंसर इंस्टीच्यूट (आर.जी.सी.आई.) द्वारा अमृतसर के नैय्यर हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित कॉन्टीन्यूइंग मैडीकल एजुकेशन (सी.एम.ई.) प्रोग्राम के दौरान कैंसर विशेषज्ञों ने नई दवाओं और पद्धतियों के बारे में जानकारी दी। अमृतसर एवं आसपास के क्षेत्रों के कैंसर मरीजों की सर्वश्रेष्ठ इलाज तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आर. जी. सी. आई. ने नैय्यर हॉस्पिटल में निःशुल्क कैंसर ओ. पी. डी. की शुरूआत भी की है। हर महीने के पहले रविवार को डॉ. नरेंद्र अग्रवाल और डॉ. वैशाली जामरे इस ओ. पी. डी. में उपलब्ध रहेंगे। डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि टार्गेटेड थैरेपी और इम्यूनोथैरेपी आमतौर पर वृद्धावस्था में होने वाले ब्लड कैंसर के प्रकार मल्टीपल मायलोमा में जीवनरक्षक की तरह काम कर रही है।
