alarm RGCIRC, Niti Bagh alarm Emergency - 24/7 Book an Appointment Find a Doctor

Rashtriya Sahara : कैंसर रोगियों के इलाज के लिए मल्टी मॉडल अप्रोच

Published : 30 April, 2022


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने रविवार को राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के तीन दिवसीय वार्षिक अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस आरजीकॉन 2022 का उद्घाटन किया। करीब 2 साल बाद आयोजित आरजीकॉन का यह 20वां संस्करण है। इसका थीम फ्रंटीयर्स इन यूरो-ओंकोलॉजी रखा गया है । | आरजीकॉन 2022 का उद्घाटन ने कहा इस बार कैंसर के इलाज के लिए मल्टीमॉडल अप्रोच को देखते हुए मेडिकल ओंकोलॉजी, सर्जिकल ओंकोलॉजी और रेडिएशन ओंकोलॉजी विशेषज्ञ एक मंच पर दिखे। इसमें एम्स, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल सहित भारत एवं अन्य देशों के कैंसर केयर अस्पतालों के वरिष्ठ डॉक्टर्स ने विभिन्न पहलुओं पर चर्चा एवं विचार- विमर्श किया।