Published : 4 July, 2023
राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर (आरजीसीआईआरसी) ने देश में कैंसर केयर को लेकर मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंटरनेशनल पेशेंट्स लाउंज स्थापित किया है। इसके उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान आरजीसीआईआरसी के सीईओ डीएस नेगी ने बताया कि इंटरनेशनल पेशेंट्स लाउंज को कैंसर जैसी बीमारी के इलाज के लिए विदेश से आने वाले मरीजों एवं उनके सहायकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की अवधारणा के साथ बनाया गया है। इसके माध्यम से मरीज भर्ती होने से लेकर डिस्चार्ज होने तक की सभी सुविधाएं एक ही जगह पर उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. पिंकी यादव ने यह जानकारी दी।
