alarm RGCIRC, Niti Bagh alarm Emergency - 24/7 Book an Appointment Find a Doctor

रोबोटिक सर्जरी के जरिए दूर बैठे कई बीमारियों का किया जा सकता है इलाज, राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में संचालित हो रहा एसएसआई मंत्र 3 robotic surgery

Published : 18 June, 2024


RGCIRC में चिकित्सा निर्देशक डॉ. सुधीर के. रावल ने एक उल्लेखनीय कीर्तिमान हासिल किया है, जब उन्होंने भारत में पहली सफल टेली-रोबोटिक सर्जरी का अद्वितीय प्रयोग किया। इस सर्जरी में एसएसआई मंत्र 3 प्रणाली का उपयोग करके रोबोट के माध्यम से वे मरीजों का इलाज दूरस्थ स्थान से भी कर सकते हैं। इस नवाचार ने बताया कि भारत में रोबोटिक्स के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है और यहां के मरीजों को उन्नत स्तर की सर्जिकल देखभाल उपलब्ध करवा रहा है। इस तकनीक से सर्जरी का अनुभव बेहतर और खर्च भी कम आ रहा है, जिससे मरीजों की स्थिति में भी जल्दी सुधार हो रहा है। RGCIRC इस प्रगति में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भारतीय तकनीकी उन्नति को दर्शाता है।