alarm Emergency Book an Appointment Find a Doctor

PATIENT NAME: MS. SHANTI DEVI

AGE AT DIAGNOSIS: 68 YEARS

DIAGNOSIS: CA GALL BLADDER

TREATING DOCTOR: DR. SHIVENDRA SINGH

Ms. Shanti Devi- CA Gall Bladder Treatment Journey

शांति देवी, उम्र 68 वर्ष, औरंगाबाद, बिहार की रहने वाली एक साधारण गृहिणी हैं। दिसंबर 2024 में, जब उन्हें पेट में लगातार दर्द और असहजता की शिकायत हुई, तो उनके परिवार ने उन्हें औरंगाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सिटीस्कैन कराने के बाद उन्हें कोई गंभीर बीमारी का शक हुआ तब उन्होंने दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर संस्थान (RGCIRC) में जांच के लिए ले जाने का फैसला किया।

जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें गॉल ब्लैडर कैंसर (CA Gall Bladder) है। यह खबर उनके और उनके परिवार के लिए एक बड़ा झटका थी। कैंसर का नाम सुनते ही परिवार की चिंता बढ़ गई, ले। RGCIRC में शांति देवी का इलाज शुरू हुआ। डॉक्टरों ने उन्हें कीमोथेरेपी देने का फैसला किया। कीमोथेरेपी की प्रक्रिया कठिन थी। हर सत्र के बाद उनका शरीर थकावट और कमजोरी से गुजरता, लेकिन वह हमेशा अपने परिवार और डॉक्टरों का धन्यवाद करतीं, जो हर कदम पर उनके साथ खड़े थे।

शांति देवी के पास भावनात्मक समर्थन तो मौजूद था लेकिन आर्थिक रूप से वह कहीं ना कहीं कमजोर महसूस कर रही थी इस स्थिति में उन्होंने राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटल से मदद मांगी और वहां के पेशेंट वेलफेयर डिपार्टमेंट ने उन्हें GAIL के वित्तीय मदद के बारे में जानकारी प्रदान की, कैंसर का इलाज महंगा और लंबा था, इलाज का खर्च उठाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था, इसी दौरान गैल (GAIL) से उन्हें वित्तीय सहायता प्राप्त हुई। यह सहायता उनके लिए एक नई उम्मीद लेकर आई। शांति देवी कहती हैं, “गैल ने मेरे इलाज का खर्च उठाकर मुझे जीने का एक और मौका दिया है। मैं उनके प्रति ताउम्र आभारी रहूंगी।”