Rohini
कभी -कभी हमारे साथ जिंदगी मे ऐसे हादसे और खराब वक्त आ जाता है
जिसमे कि जिंदगी एकदम ठप्प सी हो जाती है,
एकदम से अंधेरा सा छा जाता है, हम टूट जाते है अंदर से,
मानो कि किसी गहरे समुद्र मे डूब गए हो
न तो वहा से कोई पतवार दिखाई देती है और नाही कोई रोशनी
लेकिन ऐसे हालातो मे सिर्फ छोड़ देना या
हार मान लेना ही सिर्फ सही नहीं होता..
बल्कि यही वो हालत और खराब वक्त होता है
जिसमे हमे अपनी असीम छमताओ का पता चलता है,
खुद के होने का वजूद पता चलता है,
जिंदगी के अनगिनत रहष्यो का पता चलता है,
और हमारे सपनो और खुआबो का पता चलता है
कि वो अपने है भी या नहीं,
अगर अपने है तो यकीन मानिये वो हमे हारने नहीं देंगे,
अगर खुशियो को ढूढ़ने की तलाश जारी आज भी है
तो यकीन मानिये वो हमको हराने नहीं देंगी,
और फिर क्योकि वक्त परिवर्तन शील है
तो सब बदल जाता है जिंदगी मे कुछ मकसद मिलते है
और उन मकसदो को पूरा करना ही,
हमे खराब वक्त से लड़ने की शक्ति देता है
और हमे अछे वक्त मे लेके आता है,
और फिर से जीने की और कुछ बड़ा करने की उमंग देता है,
और ये सब करने के लिए सिर्फ जरूरत है
तो सिर्फ विश्वाश की अपने ऊपर और उपर वाले के ऊपर,
उस विश्वाश की जिससे सब कुछ बदल जाता है…
और ये सिर्फ शब्द नहीं अनुभव है..!!